Rakhi Muhurat 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सुबह 9:48 बजे तक ही राखी बांधने का मुहूर्त नहीं है. आप पूरे दिन ही रक्षाबंधन मना सकते हैं क्योंकि सावन पूर्णिमा तिथि पूरे दिन मान्य रहेगी. सुबह में राखी बांधने के लिए आपको लाभ-उन्नति मुहूर्त और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त मिलेगा, उसके बाद दोपहर में शुभ-उत्तम मुहूर्त है. पंचांग से जानें पूरे दिन राखी बांधने के शुभ समय.
Rakhi Muhurat 2026: रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त शुक्रवार को पूरे दिन मनाया जाएगा. श्रावण पूर्णिमा तिथि सुबह 9:48 बजे खत्म हो जाएगी, लेकिन यह पूरे दिन के लिए मान्य होती है. कई लोगों के मन में है कि सूर्योदय से लेकर सुबह 9:48 बजे तक ही राखी बांधने का मुहूर्त है. लेकिन कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना पहले ही crimecap Newsको बता चुकी हैं कि लोग बेफिक्र होकर 28 अगस्त को पूरे दिन रक्षाबंधन मना सकते हैं. ऐसे में आप राखी बांधने के एक शुभ मुहूर्त को लेकर चिंतित न हों. और भी कई शुभ मुहूर्त हैं. आइए पंचांग से जानते हैं राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में.
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 2026
सबसे पहले जानते हैं रक्षाबंधन के लिए आवश्यक श्रावण पूर्णिमा मुहूर्त के बारे में. वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे से लेकर 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे तक है.
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त 2026
- सुबह के मुहूर्त: 05:57 बजे से लेकर 9:48 बजे तक.
यह पूर्णिमा तिथि तक है. इसमें भी आपको दो शुभ चौघड़िया मुहूर्त लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त भी प्राप्त हो रहे हैं.
लाभ-उन्नति मुहूर्त के स्वामी ग्रह बुध हैं, इसमें आप जो भी शुभ काम करेंगे, वह आपकी उन्नति करने वाला होगा, धन और लाभ में बढ़ोत्तरी देगा. वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त को पूरे दिन का सबसे उत्तम, पवित्र और फलदायी समय माना जाता है. इसके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. इस मुहूर्त में शुभ काम करने से सफलता प्राप्त होती है.t
- चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह में 05:57 बजे से लेकर सुबह 07:33 बजे तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 07:33 बजे से सुबह 09:10 बजे तक
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 09:10 बजे से लेकर सुबह 10:46 बजे तक
दोपहर का रक्षाबंधन मुहूर्त
- शुभ-उत्तम मुहूर्त: 12:22 बजे से लेकर 01:58 बजे तक
दोपहर में राखी बांधने के लिए यह सबसे अच्छा मुहूर्त है. इसके नाम से ही इस मुहूर्त का महत्व स्पष्ट है. इसमें आप कोई भी शुभ काम करते हैं, तो वह सफल होगा.
दोपहर बाद राखी मुहूर्त
- चर-सामान्य मुहूर्त: शाम 05:11 बजे से शाम 06:47 बजे तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: रात 09:35 बजे से लेकर रात 10:59 बजे तक
जो बहनें किसी वजह से दोपहर तक भाई को राखी न बांध पाएं तो वे शाम को इन समय में राखी बांध सकती हैं.
रक्षाबंधन पर अशुभ समय कौन से हैं?
रक्षाबंधन के दिन राहुकाल और यमगंड के समय में राखी न बांधें. इसे अशुभ माना जाता है. यमगंड को अपशकुन, मृत्यु, दुर्घटना, बाधा, भय आदि से जुड़ा माना जाता है क्योंकि यह यमराज का समय होता है.
- राहुकाल: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक
- यमगंड: दोपहर 03:35 बजे से शाम 05:11 बजे तक
