पति तड़पता रहा, पत्नी प्रेमी संग लड़ाती रही इश्क… करंट और जहर देकर दी दर्दनाक मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला राज

क्राइम

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने गत दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले में नामजद 4 आरोपियों, उसकी पत्नी,साली और उनके प्रेमियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक को करंट और जहर देकर उतारा मौत के घाट उतारा गया था।  इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने…

Moradabad

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने गत दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले में नामजद 4 आरोपियों, उसकी पत्नी,साली और उनके प्रेमियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक को करंट और जहर देकर उतारा मौत के घाट उतारा गया था।  इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद के ग्राम बघी गोवर्धनपुर, थाना मैनाठेर निवासी और वर्तमान में मझोला थाना क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी (निकट चौधरी चरण सिंह चौक) में रह रहे देवेंद्र सिंह ने 22 मई को थाने में एक तहरीर देकर अपने भाई पवन कुमार ठाकुर की हत्या का आरोप लगाया था।

प्रेम प्रसंग की रंजिश और चौंकाने वाला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का खुलासा
तहरीर के अनुसार, पवन की पत्नी आंचल का अंकित नामक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका पवन विरोध करता था। इसी रंजिश के चलते एक सोची-समझी साजिश के तहत पवन को मौत के घाट उतार दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा की गई तथ्यों और सबूतों सहित जांच और पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में हुए खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

चारपाई से बांधकर बर्बरता: 9 बार करंट के झटके और जबरन पिलाया जहर
घटनाक्रम के अनुसार, 22 मई की रात करीब 8 बजे जब पवन कुमार अपने घर पहुंचा, तो वहां पहले से ही उनकी पत्नी आंचल, उसका प्रेमी अंकित, साली शिखा और उसका प्रेमी अजय दिवाकर मौजूद थे। आरोपियों ने पवन को पकड़कर चारपाई से बांध दिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पवन के शरीर पर बिजली के केबल से नौ बार करंट के झटके दिए, जिसकी पुष्टि पोस्टमाटर्म रिपोटर् में पवन के सीने, हाथ और तलवों पर मिले निशानों से हुई है। जब करंट लगने के बाद भी पवन की सांसें नहीं थमीं, तो आरोपियों ने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे जबरन पिला दिया।

पति तड़पता रहा, पत्नी करती रही रोमांस- अस्पताल में आंसू बहाने का नाटक
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस समय पवन दम तोड़ रहा था, तब पत्नी मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर अपने प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पवन को अपनी हत्या का अंदेशा पहले से ही था। उसने अपनी बहनों को पहले ही इससे आगाह कर दिया था कि यदि उसकी मौत हो जाए तो उसे आत्महत्या न समझा जाए, क्योंकि उसकी पत्नी का आचरण ठीक नहीं था। पति की हत्या की योजना करीब 15 दिन पहले आंचल द्वारा अपने मायके में रची गई थी। षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे स्वाभाविक मौत दिखाने की कोशिश की और आंचल अस्पताल में शव के पास बैठकर आंसू बहाने का नाटक करती रही। पुलिस ने मृतक की बहनों से पूछताछ की, और पोस्टमाटर्म रिपोर्ट से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।