Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट भारत में किया गया ब्लॉक

सभी राज्य

सोशल मीडिया पर तूफान की तरह उभरी व्यंग्यात्मक राजनीतिक मुहिम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंस्टाग्राम पर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) को फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद आज को CJP का…

 

Cockroach Janata Party Account Suspended: सोशल मीडिया पर तूफान की तरह उभरी व्यंग्यात्मक राजनीतिक मुहिम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंस्टाग्राम पर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) को फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद आज को CJP का एक्स (ट्विटर) अकाउंट भारत में पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया। इतना ही नहीं इस डिजिटल आंदोलन को कुचलने के लिए अब इसके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक (Cyber Attack/Hack) करने की ताबड़तोड़ कोशिशें शुरू हो गई हैं।

कानूनी मांग पर लगा बैन, वजह अब भी सस्पेंस

आज अचानक CJP के आधिकारिक एक्स हैंडल (@CJP_2029) को भारत में ब्लॉक कर दिया गया। इस अकाउंट को देश में ओपन करने पर साफ लिखा आ रहा है कि एक कानूनी मांग के जवाब में इस खाते को भारत में रोक दिया गया है। हालांकि, यह कानूनी मांग किसने और किस आधार पर की है इसकी पुख्ता वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

PunjabKesari

फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा खुलासा— X के बाद अब इंस्टाग्राम पर हमला

इस वर्चुअल पार्टी को शुरू करने वाले एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्लॉक किए गए पेज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा- जैसी कि पहले से ही उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है लेकिन खेल यहीं नहीं रुका, अब हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।