लॉस एंजिल्स में प्रदर्शन के बीच 700 मरीन तैनात किये

World News

लॉस एंजिल्स

अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आव्रजन नीतियों के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिल्स शहर में 700 मरीन (समुद्री सेना) तैनात किये गये हैं।

अमेरिकी उत्तरी कमान ने एक बयान में कहा, “लॉस एंजिल्स में तैनात मरीन दूसरी बटालियन, सातवीं मरीन, एक मरीन डिवीजन के 700 मरीन तैनात किये गये हैं, जिसका उद्देश्य टास्क फोर्स 51 को पर्याप्त संख्या में बल प्रदान करना है, ताकि संघीय एजेंसी को मदद मिले।”

गौरतलब है कि हिंसा सात जून को तब भड़की जब लॉस एंजिल्स में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) सेवा की ओर से अवैध प्रवासियों के खिलाफ छापेमारी की गयी, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुयीं। इसी बीच प्रांत के लिए संघीय फंड में कटौती की रिपोर्ट भी सामने आयीं। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अगले दिन व्हाइट हाउस ने शहर में दो हजार नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का एलान किया।

लॉस एंजिल्स काउंटी के अधिकारियों ने बाद में कहा कि उन्होंने नेशनल गार्ड की तैनाती की मांग नहीं की थी और यह फैसला बिना उनकी सलाह के लिया गया। यह मुद्दा रिपब्लिकन व्हाइट हाउस और प्रांत की डेमोक्रेटिक सरकार के बीच टकराव का कारण बन गया।