जिस ऋषभ पंत को दे रहे थे गालियां, उसने बल्ले से लगाई आग, पहली बॉल पर छक्का….छक्के से फिफ्टी

खेल

Loading

ऋषभ पंत ने एक बार फिर से वही कर दिखाया जिसके लिए उनको जाना जाता है. उन्होंने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर मैच का रोमांच और भी बढ़ा दिया. पहली गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की और अर्धशतक भी छक्का लगाकर पूरा किया.

नई दिल्ली.

टीम इंडिया के एक्स फैक्टर ऋषभ पंत ने आखिरकार अपने ही अंदाज में वो काम कर दिखाया जिसकी सबको उम्मीद रहती है. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अपनी जिन अतरंगी शॉट्स को खेलने की वजह से आलोचना का इस बल्लेबाज को शिकार होना पड़ा, उनको ही खेलकर मैच का रुख बदल दिया. सिडनी टेस्ट में जब भारत मुश्किल में दिख रहा था, ऋषभ पंत ने आकर ऐसी तूफानी पारी खेली जिसने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. टेस्ट मैच में टी20 जैसी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने तेज तर्रार फिफ्टी बना दी.

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच को अगर जीतने के हालात में पहुंची तो इसका श्रेय यकीनन ऋषभ पंत की तूफानी फिफ्टी को दिया जाएगा. उन्होंने मैच के दूसरे दिन आकर एक ऐसी पारी खेल डाली जिसने टीम इंडिया के ऊपर से दबाव हटाकर इसे मेजबान टीम पर डाल दिया. पंत ने महज 33 बॉल पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली. पैट कमिंस ने उनको विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया.

टेस्ट में टी20 जैसा तूफानी पारी
ऋषभ पंत ने विराट कोहली के आउट होने के बाद सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में मैदान पर कदम रखा. 14वें ओवर की दूसरी बॉल पर स्कॉट बोलैंड ने विकेट हासिल किया और अगली बॉल पर ऋषभ पंत ने आकर छक्का लगाकर उनके हो उड़ा दिए. डेब्यूटेंट बीयू वेबस्टर के ओवर में इस विस्फोटक बैटर ने लगातार तीन चौके मारे और तो और ऑस्ट्रेलिया के सबसे स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लगातार दो छक्के जमाते हुए उनको सोचने पर मजबूर कर दिया.