देश

लंदन में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नहीं, इससे देश की छवि को नुकसान : सांसद प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा विदेशों में भारत की छवि खराब कर रही है

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा विदेशों में भारत की छवि खराब कर रही है।

तिवारी ने कहा, “लंदन में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नहीं है। इससे भारत की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंचता है। भाजपा जो जहर बो रही है, उसे खुद भी भुगतना पड़ेगा। उनके नेता विदेश जाते हैं, तो वहां लोग विरोध करते हैं। भारत माता की छवि को बरकरार रखना चाहिए, लेकिन भाजपा खतरनाक खेल, खेल रही है।”

कन्हैया कुमार को लेकर भाजपा की टिप्पणी पर तिवारी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “क्या कन्हैया हिंदू नहीं हैं? क्या भाजपा ने हिंदुत्व का सर्टिफिकेट देने का दफ्तर खोल रखा है? कन्हैया हिंदू हैं, लेकिन उनके विचार भाजपा से अलग हो सकते हैं। यह गलत है कि भाजपा किसी को हिंदुत्व का सर्टिफिकेट दे। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

तिवारी ने इसे भाजपा की संकीर्ण सोच बताया और कहा कि विचारों का मतभेद होना अलग बात है, लेकिन किसी की पहचान पर सवाल उठाना गलत है।

तिवारी ने इमिग्रेशन बिल और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, “लोकसभा में सुना कि बांग्लादेशी बंगाल और असम के रास्ते आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी कौन करता है? भारत सरकार। पिछले 11 साल से भाजपा सत्ता में है। अगर बांग्लादेशी घुस आए, तो यह भाजपा की नाकामी है। सीमा पर निगरानी उनकी जिम्मेदारी है। बांग्लादेशी असम गए, वहां आपकी सहयोगी सरकार है। बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पहुंचे, वहां भी आपकी सरकार है। फिर घुसपैठ का अपराध भाजपा के सिर पर ही है।”

उन्होंने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा, “जब भाजपा पर सवाल उठते हैं, तो वे सफाई देते हैं। यह उनका हक है। लेकिन विदेश में भारत की छवि खराब करना और घुसपैठ पर चुप्पी साधना उनकी गलती है।”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button