‘मोदी के बहकावे में न आए, कांग्रेस को वोट दें’, राहुल गांधी बोले- 15 अगस्त तक 30 लाख पदों पर शुरु कर देंगे भर्ती

Breaking News

Loading

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहकावे में नहीं आए और कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने कहा कि 4 जून को आ रहे लोकसभा की चुनाव परिणाम में यदि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 15…

नेशनल डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहकावे में नहीं आए और कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने कहा कि 4 जून को आ रहे लोकसभा की चुनाव परिणाम में यदि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा ‘देश के युवाओं, 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। इंडिया की सुनो, नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो।’