भाजपा डर के हार से विपक्ष के नेताओं को अपने पाले में कर रही है बीजेपी : संजय राउत

Breaking News

Loading

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का सिलसिला शुरु कर दिया है

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का सिलसिला शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में कमलनाथ के भी दल बदलने की बातें तेज हो गई हैं। जिस पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है जिससे बीजेपी सवालों के घेरे में आ गई है।

इस समय मध्य प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि वो अपने बेटे नकुल के साथ बीजेपी का हाथ थाम सकते हैं। इन चर्चाओं के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कमलनाथ पर जमकर हमला किया है।

जिससे एमपी में सियासी पारा हाई हो गया है। संजय राउत ने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के लोग भी छोड़कर चले गए, क्या फर्क पड़ा। ये विश्वासघाती और कायर लोग पार्टी के नाम पर धन कमाते हैं और फिर ईडी के डर से पार्टी छोड़कर चले जाते हैं। ये लोग बेइमान और बेवफा होते हैं।

मध्य प्रदेश का चुनाव कभी कांग्रेस हार नहीं सकती थी। ये सबको पता था। लेकिन कमलनाथ जैसे लोगों ने चुनाव नाकाम किया, उन्होंने आगे कहा , ‘अगर आप भाजपा में जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं।

लेकिन इस साल जब लोकसभा चुनाव होंगे तब पता चलेगा कि इस शख्स की हैसियत क्या है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि वह कांग्रेस छोड़ेंगे। अगर कोई किसी पार्टी को छोड़ना चाहता है ताकि उसका बेटा चुनाव जीत सके, तो छोड़ सकता है। यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा।’