राम मंदिर : कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने इस दावे पर संदेह जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिनों तक उपवास रखा। उन्होंने कहा कि आज सुबह की सैर के दौरान मेरे साथ गए एक डॉक्टर ने कहा कि भोजन के बिना किसी के लिए भी 11 दिन जीवित रहना संभव नहीं है।
नई दिल्ली
कर्नाटक कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन समारोह को ”राजनीतिक कार्यक्रम” करार दिया और प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिनों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्रत रखने पर संदेह जताया। कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने इस दावे पर संदेह जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिनों तक उपवास रखा। उन्होंने कहा, ”आज सुबह की सैर के दौरान मेरे साथ गए एक डॉक्टर ने कहा कि भोजन के बिना किसी के लिए भी 11 दिन जीवित रहना संभव नहीं है। अगर कोई बच गया है तो यह चमत्कार है। इसलिए यह संदेह है कि उन्होंने (मोदी) उपवास रखा। मोईली ने चिक्कबल्लापुरा में मीडिया से ये बातें कही।
