बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर केंद्र पर भड़के खरगे, बोले- युवाओं के सपनों को कुचल रही मोदी सरकार

Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी देश के युवाओं के सपनों को कुचल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवा देश में…

 

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी देश के युवाओं के सपनों को कुचल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवा देश में एकता और सद्भाव चाहते थे, लेकिन उन्हें नफरत और विभाजन मिला।

PunjabKesari

‘केंद्र के विश्वासघात से तंग आ चुका युवा’ 
मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जब प्रधानमंत्री तेलंगाना में (जनसभा में) बोल रहे थे, तो उस समय एक बहुत ही परेशान करने वाला दृश्य सामने आया। एक लड़की देश के सामने मौजूद वास्तविक मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गई। ” उन्होंने दावा किया, “युवा भारत मोदी सरकार के विश्वासघात से तंग आ चुका है। उन्होंने नौकरियों की आकांक्षा की, लेकिन बदले में उन्हें 45 साल की सबसे ऊंची बेरोजगारी दर मिली। वे आर्थिक सशक्तीकरण चाहते थे, लेकिन बदले में भाजपा ने कमरतोड़ महंगाई दी, जिससे उनकी बचत 47 साल के निचले स्तर पर आ गई है।”

PunjabKesari

युवाओं की आकांक्षाओं को कुचल रही मोदी सरकार 
खरगे ने कहा, “युवा सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बदले में मोदी सरकार ने उन्हें लगातार बढ़ती आर्थिक असमानता दी। सबसे अमीर पांच प्रतिशत भारतीय नागरिकों के पास भारत की 60 प्रतिशत से अधिक संपत्ति है, जबकि मध्यम वर्ग और गरीब पीड़ित हैं। ”

PunjabKesari

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में महिलाओं, बच्चों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ अपराध कई गुना बढ़ गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “युवा देश में एकता और सद्भाव चाहते थे, लेकिन उन्हें नफरत और विभाजन मिला। मोदी सरकार और भाजपा भारत के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को कुचल रही है।”