कांग्रेस के 2 चुनावी वादे:महिलाओं को 10 हजार रुपए हर साल मिलेंगे; 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को 500 में सिलेंडर मिलेगा

Breaking News

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के झुंझुनूं दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा कि दोबारा सरकार आई तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही 500 रुपए में सिलेंडर 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को दिया जाएगा।

अभी 500 रुपए में सिलेंडर सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है।