साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ व्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और साथ ही कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। अब सुरस्टार रजनीकांत को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ एक बार फिर से काम करने वाले हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और थलाइवा रजनीकांत 33 साल बाद एक फ्रेम में नजर आएंगे।
सुपरस्टार रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की खुशी जताई है। उन्होंने बिग बी के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। रजनीकांत ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है- 33 साल बाद, एक बार फिर मैं टीजे ज्ञानवेल की निर्देशित फिल्म में अपने मेंटर अमिताभ बच्चन के साथ ‘थलाइवर 170’ में काम कर रहा हूं। मेरा दिल खुशी से झूम रहा है।

रजनीकांत जल्द ही 170 वीं फिल्म करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी अपकमिंग मूवी में वह एक बार फिर से पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल करेंगे जो कि तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर सूर्या की ‘जय भीम’ मूवी के डायरेक्टर रह चुके हैं।
खबर है कि फिल्म मेकर्स रजनीकांत की इस मूवी में अमिताभ बच्चन को कास्ट करने के लिएउत्साहित नजर आ रहे थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। कहा जा रहा है कि बिग बी अपने को-एक्टर और दोस्त रजनीकांत की इस फिल्म में विलेन का रोल निभा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों सुपरस्टार 33 साल बाद एकसाथ काम करते नजर आएंगे। रजनीकांत और बिग बी ने आखिरी बार मुकुल एस आनंद की हिंदी फिल्म ‘हम’ में साथ काम किया था।
