वायरल

चंद्रयान-3 को चांद पर मिली देवी की मूर्ति…जानें क्या है इस तस्वीर का सच?

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत के तीसरे चंद्र मिशन, चंद्रयान 3 ने अंतरिक्ष में एक महीने की लंबी यात्रा के बाद चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित किया।

नेशनल डेस्क

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत के तीसरे चंद्र मिशन, चंद्रयान 3 ने अंतरिक्ष में एक महीने की लंबी यात्रा के बाद चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित किया।

वहीं अपने सफर के दौरान चंद्रयान-3 ने इसरो को कई अहम जानकारियां साझी की। इतना ही नहीं इस दौरान चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष से कई अद्धभूत तस्वीरें भी शेयर की। वहीं इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हुई एक 3D तस्वीर में एक देवी की मुर्ति नजर आ रही है।

PunjabKesari

हालांकि इसरो ने इसकी पुष्टि नहीं की न ही इसके बारे में कोई जानकारी अपने official वेबसाइट, फेसबुक और एक्स (twitter) पर भी नहीं दी। वहीं जब इस तस्वीर की जांच की गई तो पता चला कि इसे रूस की वेबसाइट ‘ट्रेना बुलगरिया’ पर पोस्ट की गई है। ये तस्वीर 28 अगस्त 2023 को शेयर की गई थी, जिसपर कैप्शन लिख था ‘चद्रमा पर एक दिन कैसा दिखता है’।

इसके अलावा एक अन्य वेबसाइट ‘कोस्टियाओस डॉट आर्ट स्टेशन’ पर भी चंद्रमा की 3D तस्वीर पोस्ट की गई हालांकि इस फोटो में कोई मूर्ति नहीं नज़र आई और यह भी लिखा था कि यह तस्वीर वास्तविक नहीं है।

गौरतलब है कि Chandrayaan-3 को 23 अगस्त 2023 की शाम 6 बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारा गया था।  चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर दुनिया भर में इतिहास रच दिया था।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button
Close