देश

भगवा दल परेशान है, उसने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे दल एक साथ आएंगे: मिलिंद देवड़ा

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की आलोचना करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी इसलिए “परेशान” है क्योंकि इसने उम्मीद नहीं की थी कि विभिन्न राज्यों की इतनी…

नेशनल डेस्क

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की आलोचना करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी इसलिए “परेशान” है क्योंकि इसने उम्मीद नहीं की थी कि विभिन्न राज्यों की इतनी सारी पार्टियां एक साथ आ सकती हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हो रही बैठक के आयोजन में शामिल देवड़ा ने उम्मीद जतायी कि गठबंधन का दायरा बढ़ेगा।

संविधान को बनाना चाहते हैं मजबूत
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कहा, “मुझे यकीन है कि हर कोई संविधान को मजबूत बनाना चाहता है। भारत के संविधान को मजबूत बनाना ही मुख्य उद्देश्य है जिसके लिए ये दल एक साथ आए हैं।” उन्होंने कहा, “अन्य विवरण आने वाले दिनों में और शुक्रवार को होने वाले संवाददाता सम्मेलन में पता चलेगा। मुंबई में इस ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को सफल बनाने के लिए हर पार्टी एकजुट है। मेरा मानना है कि अगर मुंबई की बैठक सफल होती है, जो कि सफल होनी है तो यह ‘इंडिया’ की सफलता होगी।”

पहले पता था भाजपा आलोचना करेगी
उन्होंने कहा, “गठबंधन सफल होगा और यदि ‘इंडिया’ गठबंधन सफल होता है, तो भारत का संविधान मजबूत होगा। यदि संविधान मजबूत होता है, तो भारत मजबूत होता है।” भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि ‘इंडिया’ ‘स्वार्थी गठबंधन’ है। इस बारे में पूछे जाने पर देवड़ा ने कहा, “ये तो पहले से ही पता था कि भाजपा आलोचना करेगी। लेकिन भाजपा ने कभी नहीं सोचा था कि इतने राज्यों के इतने सारे दल एक साथ आ जाएंगे। जाहिर है कि वे इससे परेशान हैं।”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button
Crime Cap News
Close