जनता के प्रति कर्तव्य का पालन करें मोदी : मलिकार्जुन खड़गे

Breaking News

Loading

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि वह कर्तव्य पर नहीं वक्तव्य पर भरोसा करते हैं इसलिए जनता को राहत देने की बजाए उनकी बचत पर डाका डाला जा रहा है।

नयी दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि वह कर्तव्य पर नहीं वक्तव्य पर भरोसा करते हैं इसलिए जनता को राहत देने की बजाए उनकी बचत पर डाका डाला जा रहा है।

मलिकार्जुन खडगे ने कहा “ अच्छे दिन, अमृत काल, कर्तव्य काल …हर कुछ दिनों में बस मार्केटिंग के लिए नरेटिव का नाम बदला जाता है। कभी काम नहीं बदलता। काम वही -जानलेवा महँगाई लागू कर, “लूट काल” में जनता की बचत पर डाका डालने की रोज़ाना चाल।”
उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा “ नरेंद्र मोदी जी, महँगाई से जूझ रही जनता को आपके ‘वक्तव्य’ की नहीं ‘कर्तव्य’ निभाने की ज़रुरत है।”