पाकिस्तान के मुल्तान में जहरीली गैस फैलने से 4 लोगों की गई जान

World News

एआरवाई न्यूज के मुताबिक, बहावलपुर रोड पर एक निजी तेल मिल के कुएं की सफाई के दौरान फैली जहरीली गैस के कारण चारों मजदूरों की मौत हो गई। पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक तेल के कुएं में खतरनाक गैस फैलने के कारण कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई, एआरवाई न्यूज ने शनिवार को बताया।घटना पंजाब प्रांत के मुल्तान के बहावलपुर रोड स्थित एक तेल के कुएं में हुई।बचाव अधिकारियों ने बताया कि कुएं की सफाई करने गया एक व्यक्ति बेहोश हो गया।

अस्पताल भेज दिया गया

अन्य लोग बेहोश व्यक्ति को बचाने के लिए कुएं में उतरे लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों बेहोश हो गए और उनकी जान चली गई। चारों मजदूरों के शवों को निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया और पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू की। मामले की जांच की जा रही है।