मान्यता दत्त (Maanyata Dutt) की संजय दत्त (Sanjay Dutt) से शादी किसी फिल्मी कहानी जैसी है. मान्यता से शादी के पहले भी अभिनेता ने दो शादियां कीं, लेकिन उनकी आयरन लेडी बनीं मान्याता. मान्यता की भी ये पहली शादी नहीं थी, उन्होंने मेराज उर रहमान से पहली शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने गोवा में संजय दत्त से शादी की थी.
मुंबई:
बॉलीवुड के धाकड़ सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता दत्त (Sanjay Dutt Wife Maanyata Dutt) बॉलीवुड की मशहूर, खूबसूरत और बोल्ड स्टार वाइव्स में गिनी जाती हैं. 43 साल की मान्यता सिल्वर स्क्रीन से दूर अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं, लेकिन लाइमलाइट में कैसे रहना है, यह भी वह बखूबी जानती हैं. संजय और मान्यता की शादी 2008 में हुई थी. मान्यता की पहचान एक खुशमिजाज महिला के तौर पर है. संजय दत्त से शादी से पहले मान्यता इंडस्ट्री में बी ग्रेड की फिल्मों में काम करती थीं. उन्होंने कई आइटम सॉन्ग भी किए, लेकिन आज वह संजय दत्त की जिंदगी की आयरन लेडी कही जाती हैं.
मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं. जब संजू अपनी जिंदगी में मुश्किल भरे दिन फेस कर रहे थे तब मान्यता मजबूती से उनके साथ खड़ी हुई थी और उन्हें हिम्मत दे रही थीं. बॉलीवुड में तो उन्हें संजू की आयरन लेडी के नाम से कहा जाने लगा था.
मान्यता से जुड़ी खास बातें-
मान्यता से जुड़ी कुछ ऐसी भी बातें हैं, जो आपको हैरान कर देंगी. अभिनेत्री का असली नाम मान्यता नहीं है. मान्यता का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, जिन्हें बॉलीवुड में एंट्री के बाद स्क्रीन नाम सारा खान मिला. लेकिन, कमाल राशिद खान की ‘देशद्रोही’ के बाद उन्हें एक नया स्क्रीन नाम मिला और वह था ‘मान्यता’, जो आज उनकी पहचान बन चुकी है. मान्यता की पहली शादी मेराज उर रहमान से हुई थी. लेकिन, बाद में दोनों का तलाक हो गया. जिसके बाद मान्यता ने संजय दत्त से शादी की.
मुश्किल समय में दिया संजय दत्त का साथ
मान्यता ने संजय दत्त का हर उस समय साथ दिया जब उन्हें उनकी जरूरत थी फिर चाहे उनका जेल जाना हो या फिर उनकी कैंसर की बीमारी. किसी भी मुश्किल घड़ी में मान्यता ने उनका हाथ नहीं छोड़ा. इतना ही नहीं मान्यता ने उनका बिजनेस और घर भी काफी अच्छे से संभाला. शायद इसीलिए एक इंटरव्यू के दौरान संजू ने कहा था कि वे अब मान्यता को पहले से भी ज़्यादा प्यार करने लगे हैं शायद खुद से भी ज्यादा.
संजय दत्त ने 19 साल छोटी मान्यता दत्त से 2008 में शादी की थी. यह उनकी तीसरी शादी थी. (फोटो साभार:
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि मान्यता संजय दत्त से काफी छोटी हैं. दोनों की उम्र में करीब 19 साल का अंतर है. मान्यता और संजय दत्त के दो जुड़वा बच्चे भी हैं. संजय दत्त की मान्यता के साथ ये तीसरी शादी थी जबकि वहीं मान्यता की संजय के साथ दूसरी शादी थी. मान्यता ने संजू से पहले मिराज उर रहमान से 2005 में शादी की थी लेकिन वह कहां हैं और क्या करते हैं इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है.
