‘साउथ बनाम बॉलीवुड’ नहीं चाहते केजीएफ स्टार यश, बोले- तुलना करने से होगा नुकसान

मनोरंजन

एंटरटेनमेंट डेस्क

साउथ में फिल्में चलने और बॉलीवुड में फिल्मे फ्लॉप होने पर केजीएफ सुपरस्टार यश ने खुलकर अपनी बात रखते हुए लोगों से अनुरोध किया है की दोनों इंडस्ट्री का सामान करें ।

साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर काफी समय से बहस चल रही है। बॉक्स ऑफिस साल की शुरुआत से ही साउथ के लिए बढ़िया साबित हुआ, तो बॉलीवुड की कई फिल्में ढेर हो गईं। इसी वजह से साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच दूरियां बढ़ती चली जा रही हैं । इस मुद्दे पर काफी समय से बहस चल रही है कि आखिर क्या वजह है कि बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले साउथ की फिल्में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। अब इस पर केजीएफ स्टार यश ने अपना पक्ष रखा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान यश ने लोगों से अपील की कि हमको नॉर्थ और साउथ की तुलना करना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कर्नाटक के लोग किसी दूसरी इंडस्ट्री को नीचा दिखाएं, क्योंकि हमने भी ऐसा फेस किया है। पहले जब हमारी फिल्में नहीं चला करती थीं, हमारे साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया जाता था। हमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है।’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यश कहते हैं कि मुझे अच्छा नहीं लगता जब कोई बॉलीवुड का मजाक उड़ाना शुरू कर देता है सिर्फ यह कहते हुए कि बॉलीवुड कुछ नहीं है, यह सरासर गलत है। मैंने वहां से बहुत कुछ सीखा है।

इसके आगे यश कहते हैं कि एक अच्छे देश से होने के नाते हमें बेहतरीन फिल्में और थिएटर्स बनाने चाहिए। और साथ ही हमें एक दूसरे से अपनी तुलना न करते हुए बल्कि इस चीज पर फोकस करना चाहिए कि हम कैसे एक साथ मिलकर दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यश ने युवा पीढ़ी को सलाह देते हुए कहा कि खुद से मत लड़ो, बाहर जाओ और दुनिया से लड़ो।

वर्कफ्रंट की बात करें तो यश की फिल्म ‘केजीएफ 1’ जो साल 2018 में आई थी तो उसका सीक्वल  ‘केजीएफ चैप्टर 2’ इसी साल रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। रॉकी भाई बन यश दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ यश के साथ में रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और संजय दत्त भी नजर आए थे।