India vs Bangladesh: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा इस कारण से बाहर

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से पहले खेली गयी एकदिवसीय शृंखला के दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा को बायें अंगूठे में चोट लगी थी. उसके बाद से रोहित शर्मा टीम से बाहर चल रहे हैं. भारतीय टीम एकदिवसीय शृंखला 1-2 से हार गयी थी.

बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहे और दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये.

फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से पहले खेली गयी एकदिवसीय शृंखला के दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा को बायें अंगूठे में चोट लगी थी. उसके बाद से रोहित शर्मा टीम से बाहर चल रहे हैं. भारतीय टीम एकदिवसीय शृंखला 1-2 से हार गयी थी.

मुंबई में चल रहा रोहित शर्मा का इलाज

रोहित शर्मा चोट के उपचार के लिए मुंबई पहुंच गये थे और वह बीसीसीआई की चिकित्सा समिति की निगरानी में है. रोहित के अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच से बाहर हो गये हैं. बीसीसीआई ने कहा, भारतीय कप्तान को अपनी पूर्ण फिटनेस के साथ बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करने के लिए कुछ और समय चाहिये. वह अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.