अजय देवगन की ‘भोला’ के मोशन पोस्टर ने मचाया गदर

मनोरंजन

फिल्म के मोशन पोस्टर में अजय देवगन पहले कभी नहीं देखे गये उस अवतार में नजर आ रहे हैं. मोशन पोस्टर में, फिल्म में अजय के लुक का एक असेंबल दिखाई देता है और फिर एक वॉयसओवर सुनाई देता है. बैकग्राउंड से आवाज आती है- बड़ा बवाल काटे हो, अरे का नाम है तुम्हारा मरदवा?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को अपनी आनेवाली फिल्म भोला से अपने लुक की एक झलक शेयर की. उनके द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म का एक मोशन पोस्टर और एक स्टैंडअलोन पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख भी साझा की. अजय ने ट्वीट किया, “एक छत, सौ शैतान. इस कलयुग में आ रहा है भोला, 30 मार्च 2023.” बता दें कि भोला में तब्बू भी हैं. वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक छोटी सी भूमिका में हैं.