गुजरात में रोजगार नहीं जहर बांट रही है भाजपा सरकार : राहुल

Breaking News

Loading

गुजरात: जहरीली शराब पीने से 2 की मौत; राहुल गांधी ने बीजेपी के ‘गुजरात मॉडल’ पर कसा तंज…..

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रोजगार देने की बजाय जहर बांटने का काम कर रही है

नई दिल्ली।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रोजगार देने की बजाय जहर बांटने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गुजरात में एक तरफ शराबबंदी का दिखावा करती है तो दूसरी तरफ वहां जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मृत्यु हो रही है जो दुखद है।

 

 

 

 

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ड्राई स्टेट, गुजरात में कल फिर ज़हरीली शराब से लोगों की मृत्यु हुई। एक तरफ़ दिखावे की शराबबंदी, दूसरी ओर ज़हरीली शराब और ड्रग्स से लोग मर रहे हैं – रोज़गार की जगह ज़हर दे रही है सरकार। ये है भाजपा का ‘गुजरात मॉडल’! गांधी-सरदार की भूमि को नशे में लिप्त कर दिया है।”