बीजेपी मुद्दों को भटका रही…जनता के साथ हो रहा खिलवाड़:कमलनाथ

Breaking News

केंद्र पर जमकर बरसे कमलनाथ, कहा- बीजेपी मुद्दों को भटका रही…जनता के साथ हो रहा खिलवाड़…..

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने औपचारिक रूप से कहा कि राज्य में भाजपा पार्टी जनता को भटका रही है और देश को अंधेरे की तरफ ले जा रही है।

कमलनाथ ने भाजपा के पास अब कुछ नहीं बचा 

कमलनाथ ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे मंदिर की कृति वाले केक काटने से जुड़ वायरल वीडियो और इस संबंध में भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया था।

कमलनाथ ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, EC ने छीना था स्टार प्रचारक का दर्जा - Congress leader KamalNath approaches Supreme Court challenging the order of the

कमलनाथ ने कहा कि वीडियो में सबकुछ है। भाजपा नेताओं के पास अब कुछ बचा नहीं है और वे असल मुद्दों से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए इस तरह के मामले उठा रही है। लेकिन राज्य की जनता सब समझती है। वे इस संबंध में प्रतिक्रिया देना भी उचित नहीं मानते हैं। दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें श्री कमलनाथ एक केक काटते हुए दिख रहे हैं, जिसमें केक की बनावट मंदिर की तरह नजर आ रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आयी थीं।