‘BJP का शासन हिटलर और स्टालिन से भी बदतर’ : CM ममता बनर्जी

Breaking News

ममता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि एजेंसियों का इस्तेमाल कर वह राज्य के मामलों में दखल दे रही है.

कोलकाता: 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है. बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि “भाजपा का शासन एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है.’

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसियों को ‘स्वायत्तता दी जानी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. वह देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है. वहां तुगलकी शासन लागू है.’

उन्होंने कहा, ‘एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए और बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष रूप से काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए.’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को  CRIME CAP NEWS  टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)