मनोरंजन

The Archies Teaser: सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा, साउथ की सुनामी के खिलाफ बॉलीवुड ने उतारी ‘स्टारकिड्स की फौज’!

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। इनकी फिल्म द आर्चीज रिलीज होने वाली है जिसका पोस्टर रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली
The Archies Poster Out : सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा की फिल्म द आर्चीज का पोस्टर और टीजर रिलीज हो गया है। ये तीनों स्टार किड्स इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर बना रही हैंं। पोस्टर में आपको तीनों अलग अवतार में नजर आएंगे। ये फिल्म द आर्चीज कॉमिक का अडैप्शन है। बता दें कि तीनों जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब तीनों की फोटोज खूब वायरल हुई थीं। इन तीनों के अलावा इनके पैरेंट्स भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस पोस्टर और टीजर पर प्यार बरसा रहे हैं।

इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी शेयर किया गया है जिसमें फिल्म की सारी कास्ट अपने-
अपने किरदार में नजर आ रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। इसके साथ ही इसमें आर्चीज और उसकी गैंग के बीच की फ्रेंडशिप और बॉन्ड दिख रहा है।