किसी की उंगली में चोट लग जाए तो मोदी जी ट्वीट कर देते हैं पर दंगों पर नहीं बोलते: दिग्विजय सिंह

Breaking News

Loading

किसी की उंगली में चोट लग जाए तो मोदी जी ट्वीट कर देते हैं पर दंगों पर नहीं बोलते, दिग्विजय सिंह का आरोप….

नई दिल्लीः

दिग्विजय का कहना था कि खुलेआम भगवा वस्त्र पहनकर साधू हेट स्पीच दे रहे हैं। लेकिन मोदी चुप हैं। ये सारा काम उनके ही फुट सोल्जर कर रहे है।

Advertisement

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह का कहना है कि किसी की उंगली में चोट लग जाए तो मोदी जी ट्वीट कर देते हैं पर दंगों पर एक शब्द नहीं बोलते। जाहिर है कि ये सब उनके इशारे पर हो रहा है। गोधरा कांड कराकर जैसे गुजरात में हिंदु-मुस्लिम में विभेद पैदा किया गया था वैसा ही अब देश में हो रहा है।

एबीपी न्यूज से बातचीत से राज्यसभा सांसद ने कहा कि सांप्रदायिक झगड़े होते हैं। लेकिन इस तरह से लगातार नहीं चलते हैं। करौली में दंगे हुए पर कंट्रोल कर लिए गए। उनका कहना था कि भाजपा के राज्यों में दंगे बंद ही नहीं होते। सरकार को चाहिए कि एसपी व डीएम को जवाबदेह ठहराए। इससे वो चाकचौबंद होकर काम करेंगे।

उनका कहना था कि खुलेआम भगवा वस्त्र पहनकर साधू हेट स्पीच दे रहे हैं। लेकिन मोदी चुप हैं। ये सारा काम उनके ही फुट सोल्जर कर रहे है। मोदी जी के संरक्षण में धार्मिक उन्माद इस देश में फैलाया जा रहा है। वो चुप इस वजह से हैं, क्योंकि इससे उन्हें फायदा है।

कांग्रेस नेता का कहना था कि जो भी सरकार की निंदा करता है उस पर केस दर्ज कर दिए जाते हैं। लोग तीन-तीन साल से जेल में बंद हैं। दिल्ली की जहांगीरपुरी में हुए दंगों पर उन्होंने कहा कि पैटर्न के तहत दंगे वहां कराए गए थे। आखिर धार्मिक जुलूस के दौरान हथियार ले जाने की क्या जरूरत थी। अरविंद केजरीवाल के सवाल पर वह बोले कि वो बीजेपी की बी टीम हैं।

जांच एजेंसियों के काम के बारे में उनका कहना था कि इनकी जवाबदेही संविधान के प्रति होनी चाहिए। अमित शाह को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि ये सब उनकी जवाबदेही है। दिग्विजय का कहना था कि दिल्ली के जो जवाबदेह अधिकारी हैं उन्हें तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को अब इस मसले पर गंभीरता से विचार करना होगा नहीं तो देश खत्म हो जाएगा। इस तरह से मोदी सरकार दंगों को मूक सहमति देती रही तो ये चलन हर जगह दिखेगा कि छोटी सी बात पर दो समुदाय उलझ जाएं। लेकिन उनका ये भी कहना था कि लगता नहीं है कि सरकार इसे रोकने के लिए काम करेगी। ये उन्हें सूट करता है।