बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक अशांति प्रमुख मुद्दे, PM मोदी इन पर बात तक नहीं करते : राहुल गांधी

Breaking News

Loading

राहुल गांधी ने यूपी के कुछ युवाओं का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “देश के सामने आज बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक अशांति अहम मुद्दे हैं. इसके चलते युवा वर्ग में बेचैनी और गुस्सा बढ़ रहा है जो अपने आप में एक बड़ी समस्या है.”

नई दिल्ली: 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा समय में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक अशांति प्रमुख मुद्दे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाधान तो दूर, इनके बारे में बात तक नहीं करते. उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुछ युवाओं का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश के सामने आज बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक अशांति अहम मुद्दे हैं. इसके चलते युवा वर्ग में बेचैनी और गुस्सा बढ़ रहा है जो अपने आप में एक बड़ी समस्या है. समाधान तो दूर, प्रधानमंत्री इनके बारे में बात तक नहीं करते.”

राहुल गांधी ने जो वीडियो साझा किया, उसमें कुछ युवक बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.