मीठी चीजों और चॉकलेट से बढ़ता है माइग्रेन का दर्द, इन 8 चीजों से बना लें दूरी

हेल्थ

हम जो खाते हैं उनका हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है. माइग्रेन (Migraine) की समस्‍या में भी आहार (Food) प्रमुख भूमिका निभाते हैं. माइग्रेन दरअसल एक प्रकार का सिरदर्द है जिसमें उल्‍टी, घबराहट, प्रकाश और तेज आवाज से संवेदनशीलता जैसे लक्षण दिखते हैं. कई बार ये दर्द (Pain) इतना बढ़ जाता है कि यह बर्दाश्‍त से बाहर हो जाता है. यह एक प्रकार का मस्तिष्‍क विकार है जो 35 से 40 साल की उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ता है. ऐसे में अगर आप अपने खान पान पर विशेष ध्‍यान रखें तो माइग्रेन अटैक को कंट्रोल कर सकते हैं.

फ्रोजन फूड्स माइग्रेन को ट्रिगर करके का काम कर सकते हैं

माइग्रेन (Migraine) एक ऐसी समस्‍या है जो हमारे खराब लाइफ स्‍टाइल और अनहेल्‍दी खानपान के कारण ट्रिगर (Trigger) करता है. दरअसल हम जो खाते हैं उनका हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है. माइग्रेन की समस्‍या में भी आहार (Food) प्रमुख भूमिका निभाते हैं. आपको बता दें कि माइग्रेन दरअसल एक प्रकार का सिरदर्द है जिसमें उल्‍टी, घबराहट, प्रकाश और तेज आवाज से संवेदनशीलता जैसे लक्षण दिखते हैं. कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि यह बर्दाश्‍त से बाहर हो जाता है. मेडटेक के मुताबिक, यह एक प्रकार का मस्तिष्‍क विकार है जो 35 से 40 साल की उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ता है. डब्‍ल्‍यूएचओ के मुताबिक, यह महिलाओं में अधिक देखने को मिलता है जो अधिकतर  हार्मोनल प्रभावों के कारण होता है. ओनलीमाई हेल्‍थके मुताबिक, कुछ आहार हैं जो माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं. इस आहार से अगर हम दूरी बनाएं तो माइग्रेन की समस्‍या से बच सकते हैं.

माइग्रेन को ट्रिगर करने वाले फूड

1.कैफीनयुक्त ड्रिंक्‍स

अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन के अनुसार, कैफीन माइग्रेन अटैक को रोकने में मदद कर सकता है. लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में कैफीनयुक्त पदार्थ जैसे- चाय, कॉफी का सेवन करते हैं तो ये माइग्रेन की समस्या को बढ़ा भी सकता है.

    1. आर्टिफिशियल स्वीटनर्स

 

बाजार में मिलने वाले कई प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों हैं जो आर्टिफिशियल स्‍वीटनर्स का इस्‍तेमाल करते हैं. इस तरह के खाद्य पदार्थों को डाइट में लगातार शामिल करने से माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है.

    1. चॉकलेट

 

दरअसल चॉकलेट में कैफीन और बीटा-फेनिलथाइलामाइन दोनों ही अधिक मात्रा में पाया जाता है जो सिरदर्द की परेशानी को बढ़ा सकते हैं.

    1. मोनोसोडियम ग्लूटामेट

 

मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) ग्लूटामिक एसिड एक सोडियम नमक है जिसके अधिक सेवन से ये समस्‍या शुरू हो सकती है. ये पैकेड फूड्स, चाइनीज फूड्स, पैकेड सूप आदि में पाया जाता है.

    1. मीट

 

मीट, हैम, हॉट डॉग और सॉसेज आदि खाद्य पदार्थों में नाइट्रेट्स नामक तत्‍व होते हैं जो रंग और स्वाद को बढाने का काम करते हैं. ये खाद्य पदार्थ नाइट्रिक ऑक्साइड को रक्त में छोड़ सकते हैं जो मस्तिष्क में रक्त वाहिकाओं को पतला करता है जो माइग्रेन को ट्रिगर करके का काम कर सकता है.

    1. अचार और फर्मेंटेड फूड्स

 

अगर आप अचार, फर्मेटेड फूड और मसालेदार खानों का अधिक मात्रा में सेवन करें तो इससे माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है. इस तरह के खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में टाइरामाइन हो सकता है जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है.

    1. फ्रोजन खाद्य फूड्स

 

आइसक्रीम, पैकड्स इंस्टेंट फूड्स इत्यादि का सेवन करने से भी माइग्रेन ट्रिगर कर सकता है.

    1. सॉल्‍टी फूड्स

 

नमकीन प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. इनमें अत्‍यधिक मात्रा में सोडियम होते हैं जो रक्तचाप बढ़ सकता है और जिससे माइग्रेन अटैक पड़ सकता है.