इन चुनावों में नफरत को हराने का सही मौका है: राहुल गांधी

Breaking News

Loading

उन्होंने ‘इलेक्शन 2022′ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है.’

नई दिल्ली: 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में नफरत को हराने का सही मौका है. उन्होंने ‘इलेक्शन 2022′ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है.’ बता दें, चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा की थी.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा. इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को  CRIME CAP NEWS टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)