शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका पस्त, झटके 5 विकेट, जमकर हो रही है :- IND vs SA

खेल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन लंच से पहले शार्दुल ठाकुर ने अपनी किफायती गेंदबाजी से भारतीय टीम की जोरदार वापसी कराई है। शार्दुल ठाकुर ने लंच से पहले मेजबान टीम के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

टेस्ट के दूसरे दिन शार्दुल ठाकुर ने अपना पहला शिकार कप्तान डीन एल्गर को बनाया। एल्गर एक छोर से भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान कर रहे थे। शार्दुल ने उन्हें आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। एल्गर ने 120 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए।

इसके बाद शार्दुल ने रासी वैन डेर डुसेन को अपना शिकार बनाते हुए टीम इंडिया की वापसी कराई। डुसेन महज एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने जमे हुए बल्लेबाज कीगन पीटरसन को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। पीटरसन ने 118 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली।

इसके बाद शार्दुल ठाकुर की तारीख में ट्विटर पर मीम्स की जैसे बाढ़ आ गई और यूजर्स ने ठाकुर की तारीफ करते हुए खूब मीम्स शेयर कर रहे हैं। यहां तक की ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा Lord Thakur है। यहां देखें कुछ मजेदार मीम्स…