सोनू सूद स्कूली बच्चों की मदद के लिए आगे आए

मनोरंजन

Loading

एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने बीते दो सालों से कोरोना महामारी के दौरान लोगों की दिल खोलकर मदद करते आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों के लिए ‘रियल हीरो’ और ‘मसीहा’ कहे जाते हैं। बीते दो से हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर और बेड की सुविधाएं देकर गरीबों का मदद किया था। अब एक बार फिर से सोनू एक नई सोच और पहल “मोगा दी धी” ( Moga di Dhi-मोगा की बेटी ) के साथ गरीबों की मदद करने के लिए वापस आ रहे हैं। खबर है कि सोनू शूद अपनी बहन मालविका सूद सच्चर संग मिलकर स्कूली छात्राओं के लिए 1000 साइकिल बांटेंगे।
बांटेंगे साइकिल

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, ‘मोगा दी धी’ पहल के सोनू इस बार अपनी बहन के साथ लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आज मंलवार को ये भाई-बहन की जोड़ी मंगलवार मोगा की स्कूली छात्राओं और समाजसेवियों को 1000 साइकिल बांटेगी। इस पहल से मोगा के अलावा आसपास के लगभग 40-45 गांवों के लगभग छात्र उनके अभियान से लाभान्वित होंगे। बता दें, सोनू सूद की बहन मालविका सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ काम कर रही हैं। इन दिनों उनके राजनीति में आने के भी फुल चर्चे हैं। हालांकि अब तक उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान नहीं किया है।

स्कूली बच्चों की मदद के लिए आए सामने

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पहल के पीछे कारणों के बारें में बताते हुए एक्टर सोनू सूद ने कहा, भयानक ठंड के कारण बच्चों को घर से स्कूल की लंबी दूरी तय कर पाना वाकई में बहुत जोखिम और मुश्किल भरा सफर होता है। इसलिए बच्चों की समस्यों को देखते हुए , उनकी मुश्किलों को कम करने के वह आगे आए हैं। ये साइकिल 8वीं से 12वीं क्लास के योग्य छात्राओं को दी जाएगी। बच्चों के अलावा इस अभियान के जरिए सोनू सोशल वर्कर की भी मदद करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने इन योग्य छात्रों की पहचान कर लिस्ट बनाकर सोनू के फाउंडेशन को दे चुकी है।
बता दें कि 1 जनवरी को एक्टर ने देश में तेजी से बढ़ते करोना वायरस के बीच ट्वीट कर कहा था कि वो बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। सोन सूद ने पिछली बार अपना नंबर लोगों से शेयर किया था, जिसपर देश भर से हजारों लोगों ने मदद के लिए उन्हें मैसेज औऱ कॉल किया था। तीसरी लहर के बीच भी सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘कोरोना केसेस कितने भी क्यों न बढ़ जाएं ईश्वर न करे कभी मेरी जरूरत पड़े, लेकिन अगर कभी पड़ी, तो याद रखना मेरा फोन नंबर अभी वही है।’ इसके कैप्शन में लिखा, हमेशा एक फोन कॉल दूर।सुरक्षित रहें।