ओमिक्रोन के खतरे के बीच, उत्तर प्रदेश में प्राइमरी, मिडिल और जूनियर हाईस्कूल के लिए विंटर वेकेशन की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।
नई दिल्ली
पूरे देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। देश के सभी राज्यों में ओमिक्रोन के संक्रमण को रोकने के लिए तरह-तरह के प्रतिबंध लग रहे हैं। इसी बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बरेली में रोड शो किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
अमित शाह के रोड शो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर (@BabanPpc) ने लिखा, ” ओमिक्रोन खतरे का क्या? क्या वह गृह मंत्री नहीं हैं ?” (@Sam__FCB) ने कहा, ”इस मुश्किल समय में रैलियां और रोड शो करना भले ही हाईकोर्ट ने न करने को कहा हो।” (@DalngShiva) ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”इस तरह भारत ओमिक्रोन के खिलाफ लड़ रहा है।”
