10वीं पास के लिए ड्राइवर के पदों पर निकली वैकेंसी, हर दिन मिलेंगे इतने पैसे : HPSEB भर्ती

नौकरी

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने 10वीं पास उम्मीदवारों से दैनिक वेतन के आधार पर 50 ड्राइवर के पदों के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। HPSEBL ड्राइवर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2021 तक या उससे पहले कर सकते हैं। यहां जानें भर्ती से जुड़ी जानकारी।

सैलरी

जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन ड्राइवर के पदों पर किया जाएगा, उन्हें प्रति दिन 336 रुपये दिए जाएंगे।

योग्यता

उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास की हो, इसी के साथ, हल्के / भारी वाहनों के लिए वेलिड ड्राइविंग लाइसेंस और 2 साल का एक्सीपीरियंस होना चाहिए।

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए।

आवेदन फीस

जनरल कैटेगरी के लिए- 400 रुपये

SC / ST/ महिलाओं के लिए- 100 रुपये

डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा फीस का भुगतान करें

इच्छुक उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए वेबसाइट hpseb.in के माध्यम से 10.11.2021 से 25.11.2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जॉब लोकेशन

हिमाचल प्रदेश