नई दिल्ली
आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का 28वां मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेटसे हरा दिया है। 111 रन के लक्ष्य को कीवी टीम ने 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक रन 49 बनाए। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से जसप्रीत बूुमराह ने दोनों विकेट लिए। इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाए । टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लिए। इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है।
ALL MATCH UPDATES:
10:26 PM: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेटसे हरा दिया है। 111 रन के लक्ष्य को कीवी टीम ने 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
10:18 PM: डेरिल मिचेल को आउट कर बुमराह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मिचेल 49 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम का स्कोर 13 ओवर के बाद 96/2 है।
10:11 PM: 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 94/1 है। डेरिल मिचेल 49 और कप्तान केन विलियमसन 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक पांड्या ने लंबे समय के बाद गेंदबाजी की। उनके ओवर में 5 रन आए।
10:07 PM: 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 89/1 है। डेरिल मिचेल 47 और कप्तान केन विलियमसन 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:58 PM: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 83/1 है। डेरिल मिचेल 46 और कप्तान केन विलियमसन 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवी टीम जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में 14 रन आए।
9:52 PM: 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 64/1 है। डेरिल मिचेल 29 और कप्तान केन विलियमसन 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के हाथ से मैच फिसलता जा रहा है।
9:48 PM: 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 55/1 है। डेरिल मिचेल 27 और कप्तान केन विलियमसन 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:43 PM: 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 44/1 है। डेरिल मिचेल 19 और केन विलियमसन 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:38 PM: टीम इंडिया को 3.4 ओवर में पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई है। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को 20 रन पर शार्दुल के हाथों कैच कराया। 5 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 30/1 है।
9:26 PM: 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन है। वरुण चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर में 12 रन खर्च किए।
9:26 PM: दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन है। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में 1 रन दिए। मार्टिन गप्टिल और डैरिल मिशेल की जोड़ी क्रीज पर है।
9:20 PM: भारत से मिले 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। मार्टिन गुप्टिल और डैरिल मिशेल की जोड़ी क्रीज पर है। कीवी टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 5 रन बनाए हैं।
9:10 PM: टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 111 रनों की जरूरत है।
9:05 PM: बोल्ट ने टीम इंडिया को सातवां झटका दे दिया है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 99 रन है।
9:00 PM: टीम इंडिया ने 100 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए हैं। बोल्ट ने हार्दिक पांड्या को 23 रन पर आउट किया।
8:56 PM: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 94 रन है। हार्दिक पांड्या 23 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:50 PM: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 78 रन है।
8:41 PM: भारत मुश्किल में नजर आ रही है। आधी टीम पवेलियन लौट गई है। एडम मिल्ने ने ऋषभ पंत को 12 रन पर बोल्ड कर दिया है।
8:33 PM: 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 67/4 है। ऋषभ पंत 11 और हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:27 PM: 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 58/4 है। भारत इस समय मुश्किल में लग रहा है। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत से भारत को जोरदार पारी की उम्मीद होगी।
8:21 PM: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी 9 कन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट ईश सोढ़ी ने लिया।
8:17 PM: 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 48/3 है। विराट कोहली 9 और ऋषभ पत 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया की उम्मीदें इस जोड़ी पर टिकी हैं।
8:15 PM: 9 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 43/3 है। विराट कोहली 5 और ऋषभ पत 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
8:08 PM: रोहित शर्मा के तौर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। कीवी टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी ने आउट किया। रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए।
8:00 PM: टिम साउदी ने भारत को दूसरा झटका दिया है। केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 35/2 है।
7:55 PM: 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 29/1 है। केएल राहुल 13 और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:49 PM: 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 14/1 है। केएल राहुल 8 और रोहित शर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:43 PM: भारत का पहला विकेट गिर गया है। इशान किशन बोल्ट की गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 3 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 12/1 है।
7:35 PM: टीम इंडिया ने पहले ओवर में मात्र एक रन बनाया है। केएल राहुल एक रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि इशान ने अभी खाता नहीं खोला है।
7:30 PM: टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है। भारत की तरफ से केएल राहुल और इशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डाल रहे हैं।
7:20 PM: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कानवे, ग्लेन फिलिप्स, एडम मिल्ने, मिचेल सेंटनर, ईश शोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।
7:15 PM: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, इशान किशन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
7:05 PM: भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को खिलाया गया है। वहीं इशान किशन को सूर्यकुमार कुमार की जगह टीम में लिया गया है।
7:00 PM: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
