नई दिल्ली,
‘बिग बॉस 13’ से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शहनाज गिल अपनी फिल्म हौंसला रख से धमाल कर रही हैं। फिल्म में काफी फिट नजर आ रही पंजाब की कैटरीना कैफ ने खुद को शेप में आने के लिए काफी मेहनत की है। बिग बॉस में शहनाज को चबी फेस के लिए जाना जाता था। पर इस फिल्म में उनका एक फैब लुक नजर आया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शहनाज ने ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था तब उनका वजन 67 किलो था। लेकिन बाद में शहनाज ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया। शहनाज ने सिर्फ 6 महीने मे ही अपना 12 किलो वजन कम कर लिया था। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इतना वजन उन्होंने कैसे कम किया।
पिछले साल ई-टाइम्स के साथ बातचीत में, शहनाज गिल ने अपने वजन घटाने के पीछे के राज से पर्दा उठाया था। उन्होंने कहा,’देखो, लॉकडाउन चल रहा है। चारों ओर बड़ी संख्या में काम ठप हो गया है, इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न सिर्फ वजन कम किया जाए? कुछ लोगों ने मेरे वजन का मजाक उड़ाया था ‘बिग बॉस 13′ में। काई लोग वेट लूज करते हैं, मैंने सोचा चलो लोगों को दिखाती हूं कि मैं भी पतली हो सकती हूं। यदि आप सच में चाहते हैं तो वजन कम करना मुश्किल नहीं है।’

उसी बातचीत में, शहनाज गिल ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने 12 किलोग्राम वजन कम किया। एक्ट्रेस ने अपने वेट लॉस सीक्रेट का खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरा विश्वास करो, मैं अपने खाने की आदतों में कुछ चीजें छोड़ी थीं बस। आप कह सकते हैं कि मैंने अपने खाने में से नॉनवेज फूड, चॉकलेट और आइसक्रीम को हटा दिया और कुछ नहीं।’
पंजाब की कैटरीना के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने कहा, ‘हर दिन, मैंने सिर्फ एक या दो चीजें ही खाईं। मैं अपने रोज के खाने में बहुत वैराइटी नहीं खाती। जैसे मैंने दोपहर के खाने में दाल और मूंग खाऊंगी, तो मैं वहीं रात के खाने में भी खाऊंगी। और मैंने पोर्शन कम कर दिया। अगर मुझे दो रोटियों की भूख थी तो मैंने सिर्फ एक खाई। मैं किसी तरह मन मार कर खाती थी। मार्च में लॉकडाउन शुरू होने के समय मैं 67 किलो की थी, अब मैं 55 किलो की हूं।
