मुंबई
यामी गौतम शादी के तुरंत बाद ही काम में जुट गईं। उनकी फिल्म ‘भूत पुलिस’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो यामी ने एक पोस्ट साझा कर दिखाया है कि उनका मेकअप किस तरह किया गया। पवन कृपलानी निर्देशित हॉरर कॉमेडी के लिए यामी ने तैयारियां भी खूब की थीं।
वीडियो और तस्वीरें कीं शेयर
यामी ने बताया कि हॉरर फिल्मों के लिए उनका यह प्यार ही था जिसकी वजह से वह ‘भूत पुलिस’ को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके रोल के लिए तीन घंटे मेकअप में लगते थे। गर्दन में चोट की वजह से शूटिंग आसान नहीं थी। यामी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- ‘हॉरर फिल्मों के प्रति मेरा प्यार था जिसने मुझे “भूत पुलिस” में भूमिका निभाने के लिए उत्साहित किया। यह आसान नहीं था क्योंकि इस लुक में आने के लिए तीन घंटे लगते थे और इसे हटाने के लिए 45 मिनट लगते थे। हर दिन नंगे पैर शूटिंग और केबल के साथ… हिमाचल की ठंड रातों में…’
View this post on InstagramA post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)
चोट के बावजूद जुटी रही
‘गर्दन में चोट के बावजूद मैं सबकुछ खुद करना चाहती थी और मेरी योगा प्रैक्टिस की वजह से इससे मुझे मदद मिली। काश मैं प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले पाती लेकिन उस वक्त कोविड महामारी के प्रतिबंधों के चलते यह संभव नहीं हो सका। मैं सेट पर जो कुछ भी कर सकती थी, किया। ये चुनौतियों का हिस्सा हैं जो इस पेशे के साथ आती हैं जिससे मुझे प्यार है। और मैं बार-बार इसे करूंगी।‘
रिस्पॉन्स से खुश
यामी बताती हैं कि जिस तरह का उन्हें प्यार मिल रहा है उससे वह बहुत खुश हैं। बता दें कि ‘भूत पुलिस’ में यामी के साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में हैं।
