शाकिब अल हसन बने दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर, आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे

खेल

नई दिल्ली

बांग्लादेश के  स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हस आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। वो साल 2018 के बाद पहली बार आईसीसी मेंस टी20 रैकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। शाकिब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी चार टी20 इंटरनेशनल के दौरान 34 रेटिंग प्वाइंट हासिल किए। शाकिब अली हसन के अब 286 प्वॉइंट हो गए हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के 285 प्वॉइंट  हैं और वो दूसरे नंबर हैं।

शाकिब अली हसन के लिए ये खुशी दोहरी रही। शाकिब को जुलाई महीने का आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड भी दिया गया।  शाकिब अल हसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवे टी20 मैच में 100 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। वो टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज हैं।   शाकिब टी-20 क्रिकेट में एक हजार रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

 

34 साल के शाकिब अली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज से भी नवाजा गया। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 साीरीज में 4-1 से मात दी। शाकिब ने टी20 सीरीज में 114 रन बनाने के साथ-साथ 7 विकेट भी अपने नाम किए। शाकिब के अलावा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 619 प्वॉइंट के साथ 10 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम चार टी20 इंटरनेशनल में उन्हें अपनी रेटिंग में 100 अंको का सुधार किया।