असम-मिजोरम हिंसा पर ओवैसी का ट्वीट, अमित शाह के दौरे के बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घटी?

Breaking News

Loading

असम-मिजोरम सीमा विवाद को अचानक भड़की हिंसा को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गई। हिंसा को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि अमित शाह के दौरे के बाद इतनी बड़ी हिंसा की घटना कैसे घटी?

एआईएमआईएम चीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, मिज़ोरम-असम सीमा पर “अचानक” हिंसा इतनी बढ़ गयी के असम पुलिस के 6 कर्मी शहीद हो गए और कई लोग घायल।24-25 जुलाई की बात है के वज़ीर-ए-दाखला ने नार्थ-ईस्ट क्षेत्र का दौरा किया था जहां उन्होंने मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांधे थे। अमित शाह के दौरे के फौरी बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घटी?

 

दरअसल, असम-मिजोरम सीमा विवाद ने सोमवार को उस समय खूनी मोड़ ले लिया, जब मिजोरम की सीमा से लगे असम के कछार जिले के अशांत लैलापुर इलाके में हुई झड़प में पुलिस के छह जवान शहीद हो गए। रिपोर्टों के अनुसार, झड़पों में कछार के पुलिस अधीक्षक सहित 20 अधिकारी और नागरिक घायल और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

 

असम के अधिकारियों ने दावा किया कि मिजोरम के लोगों ने बड़ी संख्या में उन पर हमला किया और राज्य के अंदर छह किलोमीटर की दूरी तक घुस आए। हमले में छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 16 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं असम के लोगों ने एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें एक मिजो दंपती यात्रा कर रहा था।