प्रधानमंत्री ने अपनी विफलता का ठीकरा स्वास्थ्य मंत्री पर फोड़ा : कांग्रेस

Breaking News

Loading

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन ने कहा कि प्रधानमंत्री समस्या को सुलझाने में पूरी तरह विफल रहे लेकिन उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेने के बजाय केेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बलि का बकरा बना दिया

नई दिल्ली।

कांग्रेस ने सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने में हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रहने का आराेप लगाते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान करने में असमर्थ रहे प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को बलि का बकरा बना दिया।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कोरोना महामारी के कारण देश में उत्पन्न स्थिति पर सदन में चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरी तरह विश्वास जताया था लेकिन प्रधानमंत्री ने भरोसा तोड़ा और लोगों को भ्रमित किया। उन्होंने कहा , “ मोदी जी ने लोगों से अपील की तो उन्होंने थाली भी बजायी और ताली भी बजायी तथा दीया भी जलाया। घरों में कैद भी रहे। ” उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से क्या मिला लोगों की मौत के आंकड़े भी सही नहीं बताये जा रहे।

श्री खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री समस्या को सुलझाने में पूरी तरह विफल रहे लेकिन उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेने के बजाय केेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बलि का बकरा बना दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार का सहयोग करने को तैयार है और हम सब मिलकर इस चुनौती से निपट सकते हैं। श्री खड़गे ने कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और खुद उनके द्वारा लिखे गये तीन पत्र प्रधानमंत्री को सौंपे थे, जिनमें अनेकों सुझाव थे, लेकिन अब तक न तो उनका उत्तर दिया गया और न ही इस बारे