महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के नौ हजार नये मामले सामने आये वहीं 180 मरीज अपनी जान गंवा बैठे
मुंबई।
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के नौ हजार नये मामले सामने आये वहीं 180 मरीज अपनी जान गंवा बैठे।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के 9000 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 62 लाख 14 हजार 190 हो गया जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 27 हजार 031 हो गयी है। राज्य में आज 5756 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर अब तक 59 लाख 80 हजार 350 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। यहां अभी 1,03,486 सक्रिय मामले हैं।
महाराष्ट्र में रिकवरी दर 96.27 प्रतिशत और मृत्युदर 2.04 फीसदी है।
