![]()
मुंबई
रविवार को मुंबई की व्यस्त सड़क पर दिल दहला देने वाली घटना घटी। बीच सड़क पर एक वकील पर तलवारों और रॉड से हमला कर दिया गया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि हमले में 15 से ज्यादा लोग शामिल थे। अधिवक्ता मौके से भागने में सफल रहे, इसलिए उनकी जान बच सकी। हालांकि तलवार और रॉड के हमलों से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोपहर में कुछ लोगों को तलवार लिए वकील पर हमला करते हुए दोखा गया। कुछ लोगों ने अधिवक्ता को बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया गया। इस मामले में मुंबई के दहिसर पश्चिम में एमएचबी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संपत्ति के विवाद के कारण हमला हुआ है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दंगा और हत्या के प्रयास के लिए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
