पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर दुखी रणवीर सिंह, जतिन सरना ने सुनाया- सबसे दुखद सुबह का दर्द

मनोरंजन

Loading

नई दिल्ली

भारत के पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का 66 की उम्र में निधन हो गया। ये खबर फिल्म और क्रिकेट इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे देश के लिए बड़ा सदमा लेकर आई। क्रिकेट बेहद बेसब्री से कबीर खान की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें उनका किरदार भी दिखाई देने वाला है। इस किरदार को स्क्रीन पर सही तरीके से दिखाने के लिए उन्होंने भी मदद की थी। वहीं, यशपाल के निधन की खबर पाकर एक्टर रणवीर सिंह बेहद दुखी हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है।

दिल तोड़ देने वाली खबर

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि यशपाल के निधन की खबर किस तरह दिल तोड़ देने वाली है। उन्होंने यशपाल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ टूटे दिल का इमोजी शेयर किया। यहां देखें रणवीर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट-

 

दुखद सुबह

बता दें कि आने वाली फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह, क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे है। इस फिल्म में यशपाल शर्मा का किरदार निभा रहे एक्टर जतिन सरना ने ईटाइम्स से बातचीत के दौरान बयां किया था कि यशपाल का निधन उनके लिए किस तरह बड़ा सदमा लेकर आया था। उन्होंने कहा- ये एक दुखभरी सुबह थी सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि करोड़ों लोग आज दुखी हो गए। कबीर खान ने मुझे अभी कॉल किया और कपिल देव की बेटी ने भी। कबीर और कपिल पूरी तरह से सदमे में हैं’।