उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का हो रहा है चीरहरण : प्रियंका गांधी

Breaking News

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कुछ स्थानों पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया है कि कानून-व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।

उन्होंने हिंसा का एक वीडिया साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पीएम साहब और सीएम साहब, इसके लिए भी बधाई दीजिए कि उप्र में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह गोलीबारी और पत्थरबाजी की, कितने लोगों का पर्चा लूटा, कितने पत्रकारों को पीटा और कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की।’’