करण मेहरा ने किसी और से अफेयर के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने निशा को धोखा नहीं दिया

मनोरंजन

Loading

नई दिल्ली

टीवी ऐक्टर करण मेहरा और उनकी वाइफ निशा रावल के बीच झगड़ा खराब रूप लेता जा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। निशा ने मीडिया के सामने बताया था कि करण का किसी और से अफेयर है, यह बात उन्हें कुछ महीने पहले ही पता चली। अब निशा के इस आरोप पर करण का रिऐक्शन सामने आया है।

निशा का दावा, करण ने कुबूली थी अफेयर की बात

निशा ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि करण का दिल्ली की किसी लड़की से अफेयर है। वह चंडीगढ़ जाते हैं तो उस लड़की से मिलते हैं। निशा ने ये भी दावा किया था कि उन्होंने दोनों के मैसेज पढ़े हैं और साथ देखा भी है। उन्होंने बताया था कि निशा ने इस बारे में जब करण से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह उस लड़की से प्यार करते हैं और उनके फिजिकल रिलेशन भी हैं। अब करण का कहना है कि ये सारी बातें गलत हैं।

करण ने कहा, निशा के सारे आरोप हैं गलत

बॉम्बेटाइम्स से बातचीत में करण ने बताया, ये सारे आरोप तो लगने ही थे अब मेरा नाम कई लोगों से जोड़ा जाएगा। ये कहानियां निराधार हैं। मैंने उनको धोखा नहीं दिया और मेरा किसी और से अफेयर भी नहीं है।

बताया, निशा गुस्से में चलाती हैं हाथ-पैर

करण ने यह भी बताया कि निशा बीते तीन साल से अजीब तरह का व्यवहार कर रही हैं। उनके नेचर की वजह से उनको डील करना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में उन्होंने कहा था कि हमें अलग हो जाना चाहिए। मैं फाइनली मान गया। करण ने बताया कि निशा का व्यवहार हमेशा उग्र रहा है। उन्हें गुस्सा आता है तो वह हाथ-पैर चलाती है, उसको समझ में नहीं आता।