कंगना रनौत के ऑक्सीजन ट्वीट का करण पटेल ने उड़ाया मजाक, कहा- मजेदार स्टैंडअप कॉमेडियन

मनोरंजन

Loading

नई दिल्ली

कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। बंगाल हिंसा पर ट्वीट्स के बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। सिलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स के इस पर तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। इस बीच टीवी ऐक्टर करण पटेल ने उनके एक ट्वीट का मजाक उड़ाया है। इस ट्वीट में कंगना ने कोरोना की सेकेंड वेब के बीच वातावरण से जबरदस्ती ऑक्सीन लेने पर नाराजगी जताई थी।

कंगना रनौत ने किया था ये ट्वीट

करण ने कंगना का ट्वीट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाकर लिखा है, ये महिला देश की सबसे मजेदार स्टैंड अप कॉमेडियन है। कंगना ने ट्वीट किया था, लोग ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट्स बना रहे हैं, टन के टन ऑक्सीजन सिलेंडर ले रहे हैं, हम जो ऑक्सीजन वातावरण से जबरदस्ती ले रहे हैं उसकी क्षतिपूर्ति कैसे करेंगे? लगता है कि हमने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा और तबाही ला रहे हैं।

 

instagram

 

करण पहले भी उड़ा चुके हैं मजाक

करण इससे पहले भी कई बार कंगना का मजाक उड़ा चुके हैं। कंगना ने जब अपनी तुलना मेरिल स्ट्रीप्स से की थी तो करण ने लिखा था, ऊपरवाले ने इनको भेजा तो भेजा, लेकिन इनके भेजे में भेजा ही नहीं भेजा।