नवरात्रि में इस ग्रह के राशि परिवर्तन से चमकेगा पांच राशियों का भाग्य, जानिए

नई दिल्ली

बुध देव आज रात्रि 8 बजकर 54 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 1 मई 2021 तक बुध इसी राशि में विराजमान रहेंगे। फिर बुध देव वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध संचार, संवाद, बुद्धि, त्वचा, हरा रंग, लेखन आदि के कारक ग्रह हैं। इस समय देश में नवरात्रि का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान बुध का राशि परिवर्तन पाचं राशियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों का भाग्योदय होने जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है बुध का राशि परिवर्तन…

मेष राशि

  • कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी।
  • धन- लाभ हो सकता है।
  • मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी बेहतर रहने वाला है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन लेन-देन के मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

  • व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • धन- लाभ हो सकता है।
  • पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
  • नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
  • कार्यक्षेत्र में सभी से संबंध मधुर बनेंगे।
  • नौकरी में लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों का भाग्योदय होने जा रहा है।
  • धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे।
  • दान- पुण्य करेंगे।
  • संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी।
  • कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

  • बुध के राशि परिवर्तन से आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
  • विवाह के योग भी बन रहे हैं।
  • प्रेम संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
  • व्यापारियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
  • कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

  • यह समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
  • मेहनत करने से सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
  • धनु राशि के जातकों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने का समय आ गया है।