डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खास सर्जियो गोर को क्यों बनाया भारत में राजदूत? मोदी को मैसेज या कुछ और मकसद, जानिए

डोनाल्ड ट्रंप अपने सबसे खास सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है. गोर दिल्ली में सात महीने से वाशिंगटन के खालीपन को भरेंगे.   India-US Relation: भारत पर डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद दोनों देश के रिश्तों में काफी खटास आ गई है. अमेरिका भारत पर लगातार दबाव दे रहा है कि भारत रूस से तेल ना खरीदे. मगर, भारतीयों की हितों को देखते हुए भारत ने रूस से व्यापार जारी रखा. दोनों देशों के बीच हालिया राजनीतिक तनाव का एक और कारण भारत में कोई अमेरिकी राजदूत का ना होना माना जा रहा है. अब सात महीने के रिक्तता को डोनाल्ड ट्रंप भरने जा रहे हैं. इसकी कमी ने न केवल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक शून्य पैदा कर दिया, बल्कि दोनों देशों के बीच वार्ताएं रुक गईं और गलतफहमियां बढ़ गईं. अब इस खाई को पाट कर डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को कोई मैसेज देना चाह रहे हैं? अगर देखा जाए ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से चीन और रूस में भी अमेरिकी राजदूत का पोस्ट खाली था. हालांकि, अमेरिका के तमाम कोशिशों के बावजूद भी भारत अपनी प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ रहा. भारत के प्राथमिकताओं में रूस के साथ संबंधों को मजबूत करना, चीन के साथ आर्थिक जुड़ाव को गहरा करना, और वैश्विक मुद्दों पर अपनी स्वतंत्रता का दावा करना शामिल है. \ राजनयिक नहीं राजदूत अमेरिका के लिए, ऐसे नाज़ुक मोड़ पर अनुपस्थित रहना जोखिम भरा था. और इसीलिए ट्रंप का नया राजदूत नियुक्त करने का फ़ैसला इतना महत्वपूर्ण है. उन्होंने सर्जियो गोर को भारत के राजदूत के लिए नामित किया है, जो उनके लंबे समय से अपने वफादार और विश्वासपात्र रहे हैं. गोर कोई पेशे से कोई राजनयिक नहीं हैं. वे एक राजनीतिक आदमी हैं, वह काफी समय से ट्रंप के साथ काम कर रहे हैं. ट्रंप को गोर पर उनके एजेंडे को पूरी तरह से लागू करने का भरोसा है. विशेष प्रभार गोर ना केवल भारत में अमेरिका के राजदूत रहेंगे बल्कि दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत भी होंगे. ट्रंप ने खुद कहा, ‘दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए, यह ज़रूरी है कि मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिस पर मैं अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए पूरी तरह भरोसा कर सकूं.‘  कुछ यूं बोले ट्रंप यह रिश्तों को संभालने के लिए किसी कुशल राजनयिक को भेजने की बात नहीं है. यह ट्रंप द्वारा दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक में किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करने की बात है, जिसे वह जानते हैं, जो सीधे उन्हें रिपोर्ट करता है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक संकेत है– ‘आप मेरे लिए मायने रखते हैं, और मैं अपने सबसे करीबी लोगों में से एक को इस पद पर नियुक्त कर रहा हैं.’ यह चीन और रूस के लिए भी मैसेज हो सकता है कि ऐसा मत सोचिए कि अमेरिका भारत से पीछे हट रहा है. हालांकि दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में गोर की अतिरिक्त भूमिका इस क्षेत्र के लिए पहली ऐसी नियुक्ति है. इसका अर्थ भारत और पाकिस्तान को एक साथ जोड़ना भी हो सकता है.  

Continue Reading

अमेरिका ने भारत पर प्रतिबंध लगाए…डोनाल्ड ट्रंप चहेती सेक्रेटरी से हुई गलती या यही है मंशा?

वाइट हाउस सेक्रेटरी का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए भारत पर प्रतिबंध लगाए हैं. जबकि अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया, जिसमें 25% अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा.   ‘रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर प्रतिबंध लगाया.’ ये शब्द हैं […]

Continue Reading

जेलेंस्की के समर्थन में यूरोपीय यूनियन, ट्रंप के प्रयास का किया स्वागत

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक को लेकर यूरोपीय यूनियन के देशों की पहली प्रतिक्रिया आई है अलास्का। अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक को लेकर यूरोपीय यूनियन के देशों की पहली प्रतिक्रिया आई है। […]

Continue Reading

आखिर कौन हैं जिमी लाई, जिन्हें ट्रंप हांगकांग जेल से कराएंगे रिहा, जानिये

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लोकतंत्र समर्थक और बीजिंग की आंखों की किरकिरी उद्योगपति जिमी लाई को हांगकांग की जेल से रिहा कराने का संकल्प दोहराया है जो लगभग दस महीने से हांगकांग की जेल में बंद हैं ट्रंप ने लिया संकल्प, जिमी लाई को हांगकांग जेल से कराएंगे रिहा हांगकांग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प […]

Continue Reading

पुतिन से क्या मांगेंगे ट्रंप? अलास्का की मीटिंग में हो सकती है बड़ी डील, भर जाएगा अमेरिका का खजाना

रूस-यूक्रेन युद्ध को साढ़े तीन साल हो चुके हैं. 15 अगस्त 2025 को अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात होगी. ट्रंप युद्धविराम चाहते हैं, लेकिन यूक्रेन को आमंत्रित नहीं किया गया है.   रूस-यूक्रेन युद्ध को साढ़े तीन साल से अधिक समय बीत चुका है. इस युद्ध ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया, […]

Continue Reading

CIA एजेंट का बेटा… यूक्रेन के खिलाफ रूस के लिए जंग लड़ रहा था अमेरिकी, ट्रंप के दूत को पुतिन ने सौंप दी निशानी, फिर

रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक घटना में पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ को ‘ऑर्डर ऑफ लेनिन’ सम्मान सौंपा, जो CIA अधिकारी जूलियाने गालिना के लिए था. उनके बेटे माइकल ग्लॉस की यूक्रेन में मौत हुई थी.   मॉस्को  रूस और यूक्रेन के बीच एक अनोखी कूटनीतिक घटना देखने को मिली है. दरअसल हाल […]

Continue Reading

ट्रंप के टैरिफ का तांडव शुरू, भारत का धंधा चला गया पाकिस्‍तान! कई फैक्ट्रियों में बंद हो गया काम, करोड़ों के ऑर्डर कैंसिल

Tariff Effect on Garment Sector : अमेरिकी टैरिफ लगने के बाद तमिलनाडु के कपड़ा उद्योग पर बुरा असर दिखने लगा है. कई फैक्ट्रियों ने तो कामकाज भी बंद कर दिया है, क्‍योंकि अमेरिकी खरीदारों ने अपनी शिपमेंट कैंसिल कर दी है.   नई दिल्‍ली. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के टैरिफ का तांडव शुरू हो गया […]

Continue Reading

तेल, जंग और…अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता के बेस्ट एग्जांपल हैं डोनाल्ड ट्रंप, यकीन नहीं तो देखिए 4 सबूत

 टैरिफ के खेल में एक बार फिर अमेरिका का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप अपने फायदे के लिए भारत को रूस से तेल न खरीदने का ज्ञान देते हैं, जबकि खुद रूस से कारोबार करते हैं.   हाइलाइट्स अमेरिका का रूस से कारोबार, भारत को ज्ञान. ट्रंप शांति का नोबेल पाने की बेताबी […]

Continue Reading

20 साल के लड़के ने 400 नागरिकों के साथ बना डाला अपना देश! खुद को घोषित किया राष्ट्रपति, पासपोर्ट भी जारी

क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन आप खुद का देश बना सकते हैं? यह भले ही किसी फिल्मी कहानी जैसा लगे, लेकिन ब्रिटेन के एक युवा ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है। महज 20 साल की उम्र में डैनियल जैक्सन ने एक नया देश खड़ा कर दिया है, जिसका नाम […]

Continue Reading

भारत रूस से तेल का आयात जारी रखेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में रूसी ऊर्जा उत्पादों की खरीद के लिए भारत पर टैरिफ और पाबंदी लगाने की धमकी दी     अमेरिका के टैरिफ और प्रतिबंधों की धमकी के बावजूद भारत का रुख अपरिवर्तित   बीजिंग   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में रूसी ऊर्जा उत्पादों की खरीद के लिए […]

Continue Reading