मनोरंजन
‘धुरंधर’ के मुरीद हैं यश, सीक्वल का बेसब्री से कर रहे इंतजार, ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने के बाद अफवाहों पर लगा विराम!

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म था. चर्चा थी कि क्या यश ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए यह कदम उठाया है? हालांकि, अब अंदरूनी सूत्रों ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है. बताया जा रहा है कि यश खुद ‘धुरंधर’ के फैन हैं और इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
नई दिल्ली.
रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च को रिलीज होनी थी, जिससे इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से होने वाली थी. लेकिन अब
हालांकि, मेकर्स ने इसकी असल वजह मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण हालातों को बताया है. अब एक सोर्स ने साफ किया कि ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ के बीच कोई मुकाबला नहीं है, यह फैसला केवल वैश्विक परिस्थितियों को देखकर लिया गया है.
सोर्स ने यह भी बताया कि यश खुद रणवीर सिंह की इस सीक्वल फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स ने साफ किया है कि यश को फिल्म धुरंधर बहुत पसंद आई थी और अब वह इसके दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनके बीच किसी भी तरह का कोई मुकाबला या कॉम्पिटिशन नहीं है. ये सारी बातें तो बस बाहर वालों की फैलाई हुई हैं, जो इन दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्ती की टक्कर दिखाना चाहते हैं.
क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से डर गए यश?
सोर्स ने आगे कहा कि, ‘टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ने की बात रही तो उसकी वजह रणवीर सिंह की फिल्म से डरना बिल्कुल नहीं है. असल कारण खाड़ी देशों और यूएई में बिगड़ते युद्ध के हालात हैं. ‘धुरंधर 2′ के साथ ऐसी कोई मजबूरी नहीं है क्योंकि पहले पार्ट की तरह इसके दूसरे पार्ट के भी मुस्लिम देशों में बैन होने की पूरी संभावना है, इसलिए उन्हें वहां के मार्केट की फिक्र करने की जरूरत ही नहीं है.’
यश ने फिल्म की रिलीज डेट बदलने का किया था ऐलान
होली के खास मौके पर सुपरस्टार यश ने अपने फैंस को फिल्म टॉक्सिक को लेकर बड़ा अपडेट दिया था. इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी. आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सालों तक कड़ी मेहनत की गई है. लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा तनाव और अनिश्चितता की वजह से फिल्म के ग्लोबल विजन पर असर पड़ सकता है.
इस दिन रिलीज होगी यश की ‘टॉक्सिक’
इसी अनिश्चित माहौल को देखते हुए टॉक्सिक फिल्म की टीम ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है. बयान के आखिर में फैंस को शुक्रिया कहते हुए बताया गया कि यश की फिल्म टॉक्सिक दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 जून, 2026 को अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी.
‘टॉक्सिक’ में सितारों की फौज आएगी नजर
बताते चलें कि यश की फिल्म टॉक्सिक में कई सितारों की फौज नजर आएगी. इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे बड़े नाम भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म की एक और खास बात यह है कि खुद यश ने गीतू मोहनदास के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है.




