खेल
टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पैट कमिंस टूर्नामेंट से हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्क्वाड में बेन ड्वार्शुइस को शामिल किया गया है. पैट कमिंस आखिरी बार एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ एक मैच में खेलने मैदान पर उतरे थे.
नई दिल्ली
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस की जगह टीम में बेन ड्वार्शुइस को शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप की अपने स्क्वाड के लिए फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पैट कमिंस समते कुल दो बदलाव किए गए हैं.
दरअसल पैट कमिंस को बैक इंजरी हुई है. कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के एक मैच में मैदान पर उतरे थे, लेकिन उनकी चोट फिर से उभर आई है. ऐसे में उन्हें अब टी20 विश्व कप से बाहर होना पड़ा है. इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी ऑस्ट्रेलिया के टी20 स्क्वाड से बाहर किया गया है. मैथ्यू शॉर्ट की जगह मैथ्यू रेनशॉ को स्क्वाड शामिल किया गया है.
Mitch Marsh will lead our Aussie men’s team at the upcoming #T20WorldCup in India and Sri Lanka. pic.twitter.com/DlIaxxnMnG
— Cricket Australia (@CricketAus) January 31, 2026
फिट घोषित किए गए जोश हेजलवुड
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिट घोषित किए गए हैं. इसके अलावा टिम डेविड और नाथन एलिस को भी स्क्वाड में बरकरार रखा गया है. इससे पहले ये माना जा रहा था कि टिम डेविड और नाथन एलिस विश्व कप से पहले फिट नहीं हो पाएंगे. टिम डेविड के फिट होने की वजह ये थी कि वे बिग बैश लीग के अधिकतर मैचों में खुद को बाहर रखा. इसके अलावा वह पाकिस्तान दौरे से भी बाहर थे.
व स्मिथ को नहीं मिली है जगह
इसके अलावा टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में एक ऐसा नाम मिसिंग देखने को मिला, जिन्होंने हाल ही में बिग बैश लीग में खूब धमाल मचाया था. दरअसल स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल नहीं किया गया है. स्मिथ ने हाल ही में खत्म हुए बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला है.
टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड-
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुन्हेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा.




