Breaking News

झूठ और फरेब की राजनीति करती है भाजपा : शक्ति सिंह गोहिल

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए अभद्र भाषा के इस्‍तेमाल को लेकर भाजपा के हमलों पर पलटवार किया

शक्ति सिंह गोहिल का पलटवार: भाजपा करती है झूठ और फरेब की राजनीति

नीतीश कुमार के बयान का हवाला : ‘बड़का झूठी पार्टी’ है भाजपा

उत्तराखंड आपदा पर कांग्रेस ने जताई संवेदना, सरकार को बताया विफल

भ्रष्टाचार और सड़क निर्माण में भाजपा सरकार की नाकामी पर सवाल

गांधी परिवार ने हमेशा किया सम्मान, भाजपा की भाषा पर उठे सवाल

उधम सिंह नगर

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए अभद्र भाषा के इस्‍तेमाल को लेकर भाजपा के हमलों पर पलटवार किया। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी उस समय मंच पर मौजूद नहीं थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति करती है।

 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि यह भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि ‘बड़का झूठी पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि न तो राहुल गांधी ने मंच से ऐसा कुछ बोला है और ना ही राहुल गांधी उस वक्त मंच पर थे, जिस वक्त की भारतीय जनता पार्टी के लोग बात कह रहे हैं।

गोहिल ने कहा कि जिस समय पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और राहुल गांधी के बारे में कई बार अपशब्द बोले थे। भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के आगे भी “जी” तक नहीं लगाया। मां को साथ न रखने वाले लोग, झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने हमेशा सबका सम्मान किया है और ना इस तरह की राजनीति कभी की है और न ही करेगी।

कांग्रेस नेता ने उत्‍तराखंड में आई आपदा को लेकर कहा कि प्रदेशभर में आई प्राकृतिक आपदा से लोगों को बड़ा नुकसान हुआ। उन पीड़ित परिवारों के प्रति पार्टी की गहरी संवेदना है, जिन्होंने इस आपदा में अपना सब कुछ खो दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करना चाहिए, इसमें सरकार पूरी तरह से विफल रही है। किसी भी तरह की राहत सही वक्त पर सही तरीके से नहीं मिली। कांग्रेस के समय में जो सड़कें बनाई गई थी, वह आज भी वैसी की वैसी है और जो सड़कें भाजपा सरकार के समय बनी है, वह सब खत्म हो चुकी है। यह भाजपा का भ्रष्‍टाचार है।

 

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल कहते हैं कि मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी आंतरिक लोकतंत्र को बनाए रखती है। जमीनी कार्यकर्ताओं की जरूरतों को समझने के लिए ‘संगठन सृजन अभियान’ एक बेहतरीन पहल रही है। राहुल गांधी इसमें पूरी दिलचस्पी लेते हैं और अपना समय समर्पित करते हैं।

 

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button