देश

भ्रष्टाचार की कीमत जान गंवा कर चुका रही है गुजरात की जनता : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने गुजरात की महीसागर नदी पर बने गंभीरा पुल हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में हो रही इस लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने गुजरात की महीसागर नदी पर बने गंभीरा पुल हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में हो रही इस लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गुजरात में हुआ यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। लेकिन इस समय एक अहम सवाल भी पूछना ज़रूरी है।

 

 

उन्होंने कहा ”पिछले 30 सालों से गुजरात की सत्ता में बैठी भाजपा क्या यह बताएगी कि बार-बार ऐसे घटिया और जानलेवा पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, जो भरभराकर गिर जाते हैं? सत्ता के संरक्षण में हो रही इस लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। इस दुर्घटना के ज़िम्मेदार चाहे कितने भी प्रभावशाली और रसूखदार लोग क्यों न हों, उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। तभी हम भविष्य में ऐसे हादसों को रोक पाएंगे और निर्दोष लोगों की जान बचा पाएंगे।”

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने एक्स पर कहा ”गुजरात में भाजपा का तथाकथित विकास मॉडल फिर गिर गया। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल बीच से टूटा, कई लोगों समेत गाड़ियां नदी में गिर गई। बीते दिनों मोरबी पुल हादसा हो, या राजकोट अग्निकांड, या फिर सूरत का तक्षशिला हादसा, हर बार भाजपा की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने सैकड़ों मासूमों की जान ली है। गुजरात अब और नहीं सहेगा, बदल के रहेगा।” उल्लेखनीय है कि गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में बुधवार को महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के अचानक ढहने से दस लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button